{"_id":"92ba7cb0e67b7412c78a321b7f152c3a","slug":"soon-route-will-be-less-from-delhi-to-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द कम हो जाएगा दिल्ली से फरीदाबाद का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द कम हो जाएगा दिल्ली से फरीदाबाद का रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो को शहर की धड़कन बनाने के लिए
विज्ञापन
डीएमआरसी ने काम तेज कर दिया है। सिविल वर्क 95 फीसदी पूरा होने के बाद अब
मेट्रो ट्रैक बिछाने और सिग्नल लगाने का काम किया जा रहा है। बदरपुर से
वाईएमसीए मेट्रो के बीच करीब 14 किमी तक ट्रैक बिछाना है। इसे जल्द पूरा
करने का दावा किया जा रहा है।
दिसंबर 2014 तक मेट्रो का काम पूरा करने की डेट लाइन खत्म होने के बाद इसे बढ़ाकर मई 2015 कर दी गई है। ऐसे में कॉरपोरेशन काम में ढिलाई नहीं बरतना चाहता।
मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से शहर का फासला कम करने के लिए काम तेज कर दिया गया है। सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। ट्रैक बिछाने के साथ ही सिग्नल का भी काम कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह लाइन वॉयलेट लाइन का ही विस्तार है।
ये होंगे स्टेशन
सराय, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर-28, बड़खल मोड़, पुराना फरीदाबाद, नीलम चौक अजरौंदा, बाटा चौक, वाईएमसीए मुजेसर।
स्टेशनों पर भी काम शुरू
सिविल वर्क के पूरा होते ही स्टेशनों को भी व्यवस्थित करने का काम शुरू किया जाएगा। स्टेशनों का रंगरोगन करने के साथ ही मेट्रो रूट की जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड, स्वचलित सीढ़ियों समेत सीसीटीवी लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।