फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonu punjaban convicted in human trafficking case know all about her

सोनू पंजाब को अदालत ने देह व्यापार के मामले में दोषी करार दिया, जानें कैसे बनी जुर्म के दुनिया की रानी

Fri, 17 Jul 2020 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Sonu punjaban convicted in human trafficking case know all about her
सोनू पंजाबन - फोटो : SELF

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली, खूबसूरत और ऐश की जिंदगी जीने वाली इस लड़की को देख कोई नहीं कह सकता कि ये देह व्यापार का धंधा चलाती है। इसका नाम है सोनू पंजाबन और दिल्ली की एक अदालत ने इसे देह व्यापार का धंधा चलाने के लिए दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने इसे एक किशोरी को देह व्यापार के धंधे में ढकेलने के लिए दोषी करार दिया है। यह पहली बार नहीं है जब वह जेल जाएगी लेकिन पहली बार उसे दोषी करार दिया है। कई बार पुलिस प्रशासन को चकमा दे चुकी है।
विज्ञापन


सोनू पंजाबन के बारे में कहा जाता है कि इसने जिससे शादी की, उसका हुआ एनकाउंटर
कहा जाता है कि कभी कॉलेज में पढ़ाई करने वाली गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन ने हत्या में नाम जुड़ने के बाद एक नामी गैंगस्टर विजय से प्रेम विवाह किया था। विजय के बारे में कहा जाता है कि वह यूपी के श्रीप्रकाश शुक्ल का करीबी था। 1999 में इसका एनकाउंटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनू ने कुल चार शादियां कीं लेकिन हर बार उसके पति का एनकाउंटर हो गया। विजय के बाद उसने नजफगढ़ के दीपक से 2003 में शादी की। उसकी मौत के बाद सोनू ने दीपक के भाई हेमंत से शादी की। उससे शादी करके ही गीता से वह सोनू बन गई। 2006 में वह भी मारा गया। फिर वह अशोक बंटी नाम के एक शख्स से मिली जिसने उसे देह व्यापार के धंधे से वाकिफ कराया। दिल्ली में अशोक बंटी के मारे जाने के बाद सोनू ने खुद देह व्यापार के धंधे में पांव जमाने शुरू किए और देखते ही देखते इस धंधे की रानी बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed