फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Gandhi's buglow's annual electricitry bill is 51 lakh rupees.

सोनिया गांधी ने जलाई 51 लाख की बिजली

Mon, 08 Sep 2014 07:56 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi's buglow's annual electricitry bill is 51 lakh rupees.

एक आरटीआई से मिली जानकारी में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी में ये बात खुलकर सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बंगले का बिजली बिल साल 2013-14 में 51,43,318 रुपए आया था।

विज्ञापन


यानी उनके बंगले में साल भर में 50 लाख से भी ज्यादा की बिजली खर्च की गई। इस आरटीआई से एक बात सामने आई है कि जनता चाहे कैसे भी रहे पर उनके प्रतिनिधि बहुत ही आराम से सरकारी खर्च पर रह रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका यह बिल पिछले सालों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

विज्ञापन

पिछले साल से सात गुने से भी ज्यादा है ये बिल

Sonia Gandhi's buglow's annual electricitry bill is 51 lakh rupees.

इस आरटीआई में  पिछले कई सालों तक के बिजली बिल के रिकॉर्ड मांगे गए थे। इसी के तहत मिली जानकारी में पता चला है कि सोनिया गांधी का साल 2013-14 का बिजली का बिल साल 2012-13 ‌के बिजली के बिल से सात गुने से भी ज्यादा है।

आपको बता दें कि साल 2012-13 में उनके बंगले के बिजली का बिल 7,82,968 रुपए था जो अगले साल 51,43,318 रुपए हो गया।

वहीं साल 2011-12 में यही बिल 2,65,681 रुपए था और साल 2010-11 में ये 6,88,048 था जबकि 2009-10 में यही बिल 9,92,492 रुपए था।

ये बिजली बिल के बिल साफ तौर पर जाहिर करते हैं क‌ि जनता को बिजली बचाओ का उपदेश देने वाले नेता इस बात पर खुद कितना अमल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed