फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son was crushed to death in front of father by bike in delhi

दिल्लीः पिता के सामने ही पुत्र की बाइक से कुचलकर कर दी हत्या, वजह थी पंचर की दुकान का न पता होना

Wed, 27 May 2020 12:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Son was crushed to death in front of father by bike in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

पंजाबी बाग क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने पिता के सामने ही उसके पुत्र की कुचलकर हत्या कर दी। नवीन (38) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय पिता-पुत्र आजादपुर मंडी सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास युवकों ने उनसे पंचर की दुकान का पता पूछा था। दुकान का पता नहीं बताने पर दो बाइक पर सवार चारों युवक पिता-पुत्र से उलझ गए। 

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने परिवार के साथ उत्तम नगर में रहता है। वह सुबह के वक्त बेटे नवीन के साथ आजादपुर मंडी से सब्जी लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने उनसे पंचर की दुकान का पता पूछा। दुकान न बताने पर युवकों ने बहस शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस दौरान नवीन बाइक से उतर कर उन से बहस नहीं करने का अनुरोध करने लगा। इससे भड़के आरोपियों ने पहले नवीन को जमीन पर गिर दिया और उसके सिर पर बाइक का टायर चढ़ा दिया। सिर से काफी खून बहने से नवीन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed