{"_id":"5f11bdbdd2013604e23eb5b2","slug":"son-moves-out-to-elderly-father-from-home-in-chilla-village-mayur-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बेटे ने किया 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता को बेघर, पुलिस ने दिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : बेटे ने किया 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता को बेघर, पुलिस ने दिया सहारा
Fri, 17 Jul 2020 08:33 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 17 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
चिल्ला गांव में बुजुर्ग पिता को घर से बाहर निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच 85 वर्षीय बुजुर्ग हरिकेश को उनके मझले बेटे ने घर से बाहर कर दिया। मामला मयूर विहार फेस एक के चिल्ला गांव का है। बुजुुर्ग एक सप्ताह तक मोहल्ले की गली में चिलचिलाती धूप व बरसात में वक्त गुजारने को मजबूर थे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर बृहस्पतिवार शाम को बुजुर्ग को दोबारा से बेटे के ही घर में आसरा दिलवाया। पुलिस ने बेटे अखिलेश को चेतावनी दी है कि अगर उसने दोबारा ऐसी कोई हरकत की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चिल्ला गांव के हरिकेश कुमार के चार बेटे हैं। पत्नी की दस साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से हरिकेश भी बीमार रहने लगे। उनकी बीमारी के बाद मझले बेटे अखिलेश ने उन्हें अपने साथ घर में रख लिया था। काफी वक्त तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बीते एक महीने से हरिकेश को उसकी बहू व बेटे प्रताड़ित कर रहे थे। घर में विवाद बढ़ने पर बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता को घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
बेघर होने के बाद हरिकेश को मोहल्ले वालों ने गली में चारपाई डालकर रहने के लिए दे दिया। कॉलोनी के कुछ लोग दो वक्त का खाना भी हरिकेश को दे आते थे। इस दौरान बारिश में भीग कर उनकी तबीयत खराब होने लगी, जिसे देखने के बाद कॉलोनी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर तत्काल मयूर विहार पुलिस ने हस्तक्षेप कर बुजुर्ग को दोबारा से घर में रहने के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग के दूसरे बेटे भी उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं हैं। बाकी के दो बेटों का कहना है कि उनका घर काफी छोटा है, इसलिए पिता को रखना मुश्किल है। बुजुर्ग की हालत पर नजर रखने के लिए बीट के एक सिपाही को जिम्मा दिया गया है।