फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son commits suicide by jumping in front of train after being called useless

पिता की बात ऐसी चुभी: ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जीआरपी ने बताया माता-पिता का कैसा था उसके प्रति बर्ताव

Thu, 02 May 2024 10:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 May 2024 10:09 PM IST
सार

कई दिनों से वह परेशान चल रहा था। बुधवार की रात 9 बजे युवक नवीन ने ईएमयू शटर के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Son commits suicide by jumping in front of train after being called useless
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पिता के निकम्मा कहने पर एक युवक ने मुजेसर फाटक के पास बुधवार रात ईएमयू शटल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक दो महीने पहले गांव मंडकौला से अपने ताऊ के घर सेक्टर-56 रहने के लिए आया था। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


सेक्टर-56 निवासी रणवीर ने बताया कि उनके छोटे भाई देशराज का बड़ा बेटा नवीन दो महीने पहले उनके पास रहने के लिए आया था। नवीन ने स्नातक तक पढ़ाई की हुई है। अभी वह नौकरी की तलाश कर रहा था। जीआरपी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि नौकरी न होने की वजह से युवक के माता-पिता निकम्मा होने का ताना मारते रहते थे।
विज्ञापन


इसकी वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। बुधवार की रात 9 बजे युवक नवीन ने ईएमयू शटर के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed