फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somebody boat sank on the shore while someone narrowly escaped drowning in Delhi

Delhi: किसी की किनारे पर डूबी कश्ती तो कोई डूबते-डूबते बचा, चुनाव में इस बार कई सीटों पर हुआ दिलचस्प मुकाबला

Mon, 10 Feb 2025 06:19 AM IST
Digvijay Singh धनंजय मिश्रा,अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 06:19 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कई विधानसभा सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कई उम्मीदवार तो जीतते-जीतते हारे वहीं कई हारते-हारते जीते हैं।

विज्ञापन
Somebody boat sank on the shore while someone narrowly escaped drowning in Delhi
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कई विधानसभा सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कई उम्मीदवार तो जीतते-जीतते हारे वहीं कई हारते-हारते जीते हैं। दिल्ली की 11 ऐसी सीटें हैं जहां पर वोटों के गिनती के दौरान हर राउंड में अलग-अलग उम्मीदवारों की बढ़त हुई। आखिरी राउंड की गिनती तक उम्मीदवारों में हार-जीत तय नहीं हो पा रही थी। इन 11 सीटों पर उम्मीदवार 350 से पांच हजार के वोटों के अंतर से जीते हैं।

विज्ञापन


इन प्रमुख सीटों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के दिग्गज चुनाव लड़ रहे थे। इनमें सबसे हॉट सीट रही जंगपुरा यहां से आम आदमी पार्टी के नंबर दो रहे मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को 675 वोट से हराया। वहीं संगम विहार सीट से भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को 344 वोट से हराया है। जबकि त्रिलोकपुरी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार रविकांत को मात्र 392 वोट के अंतर से जीत मिली है।
विज्ञापन


इन सीटों पर एक हजार से पांच हजार के बीच रहा अंतर
तिमारपुर विधानसभा से भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री 1168 वोटों के अंतर से जीते, राजिंदर नगर से भाजपा के उमंग बजाज 1231 वाेटों से जीते, महरौली से गजेंद्र सिंह यादव 1782 वोटों के अंतर से जीते, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय 2131 वाेटों के अंतर से जीते, ग्रेटर कैलाश से भाजपा की शिखा राय 3188 वोटों से जीती। वहीं नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों के अंतर से हराया। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की चार ऐसी सीटें रही हैं जहां पर उसकी पार्टी के नेताओं ने पांच हजार वाेटों के कम अंतर से भाजपा के उम्मीदवारों को हराया है। इनमें दिल्ली कैंट से विरेद्र सिंह कादयान 2029 वोटों के अंतर से जीते, पटेल नगर से प्रवेश रतन 4049 वाेटों के अंतर से जीते, अंबेडकर नगर से डाॅ. अजय दत्त 4230 वोटों के अंतर से जीते। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों के अंतर से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के चुनाव में इन सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला
-बिजवासन- 753 वोट से आम आदमी उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह जून जीते
-लक्ष्मी नगर- 880 वोट से भाजपा उम्मीदवार अभय वर्मा जीते
-आदर्श नगर- 1589 वोट से आम आदमी उम्मीदवार पवन शर्मा जीते
-पटपड़गंज- 3207 वोट से आम आदमी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया जीते
-छतरपुर- 3720 वोट से आम आदमी उम्मीदवार करतार सिंह तंवर जीते
-कस्तूरबा नगर- 3165 वोट से आम आदमी उम्मीदवार मदन लाल जीते



अतीत में हुए यह मुकाबले भी रहे दिलचस्प
1993- आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के जय प्रकाश यादव 40 वोट से जीते थे।
1998 -रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राधे श्याम 167 वोट से जीते थे।
2003- साकेत विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विजय जॉली 121 वोट से जीते थे।
2008- राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दयानंद चंडीला 46 वोट से जीते थे।
2013- आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा 326 वोट से जीते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed