{"_id":"82524f9240509d61d3cd1685cf1e5033","slug":"so-now-would-be-encroached-fined-ten-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण किया तो अब देना होगा 10 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण किया तो अब देना होगा 10 हजार रुपये जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। विवाद से बचने के लिए निगम ने दुकानदार की जवाबदेही तय कर दी गई है। निगम इन दिनों दुकानदारों से शपथ पत्र ले रहा है। अतिक्रमण करने पर दुकानदार से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। निगम के इस कदम से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ बाजार की संकरी सड़कों पर दुकानदार अतिक्रमण कर जाम को बढ़ावा दे रहे हैं। दिनभर बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने नया फॉर्मूला अपनाया है। इसके तहत दुकानदारों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें दुकान के बाहर अतिक्रमण करने पर दस हजार रुपये जुर्माना देने का जिक्र किया गया है। निगम की इस कार्रवाई के बाद बाजार के दुकानदारों में भी दो मत हो गया है। कई दुकानदार इस फैसले को सही बता रहे हैं, लेकिन उन दुकानदारों में रोष है जो दुकान के अंदर सामान रखने के साथ सड़क को भी घेरे रहते हैं। बताया जाता है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगवाने का पैसा वसूलते हैं।
विज्ञापन
एक तरफ नगर निगम शपथपत्र भरवा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सड़क पर अतिक्रमण का खुला खेल जारी है। अब तक निगम ने किसी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं की है। दुकानों के आगे पांच-पांच फीट जगह घेरकर सामान रखा गया है। हालात देखकर नगर निगम की लापरवाही का अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है।