फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   snow fall on the mountains on holi, rain in Delhi NCR

होली के दिन पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश संभव

Sun, 20 Mar 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
snow fall on the mountains on holi, rain in Delhi NCR
बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग के मुताबिक तीन पश्चिमी विक्षोभ के बाद चौथा पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च की रात पहाड़ों पर सक्रिय हो सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी बर्फबारी/ बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड भी बारिश से भीग सकता है। वहीं, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 24 और 25 मार्च को बादल छाने और बौछारों की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में इन दिनों अधिकतम तापमान औसत से करीब तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान औसत से करीब चार डिग्री अधिक बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यहां हुई बारिश

snow fall on the mountains on holi, rain in Delhi NCR
बारिश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगह बारिश/ बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई।

वहीं, पूर्वी असम से लेकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल से गुजर रही ट्रफ के कारण छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्कम, त्रिपुरा में बारिश हुई।

श्रीनगर, पहलगाम, कटरा, शिमला, गुलमर्ग मनाली आदि में एक सेंटीमीटर और इससे अधिक बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

24 और 25 मार्च को होगा असर

snow fall on the mountains on holi, rain in Delhi NCR
बारिश - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

हालांकि यह धीरे धीरे कमजोर पड़ रहा है। वहीं इसके असर के कारण उत्तरी राजस्थान से लेकर पंजाब, हरियाणा में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि रविवार को भी पहाड़ों पर बर्फबारी/ बारिश और दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के मैदानों में कहीं- कहीं पर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 23 मार्च की रात को भी इसी तरह का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय होने के आसार हैं।

इसका असर 24 और 25 मार्च को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed