फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Snatching the young man purse by touching his feet

पैर छूकर युवक का पर्स छीना, पीड़ित ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

Tue, 07 Jan 2020 08:59 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Snatching the young man purse by touching his feet
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जेबतराशों ने जेब काटने का नया तरीका निकाला है। करोलबाग इलाके में एक बदमाश ने निजी कंपनी के अकाउंटेंट को पहले टक्कर मारी। विरोध करने पर आरोपी ने पैर छूकर माफी मांगने का ढोंग किया और पीड़ित का पर्स छीन कर ऑटो में अपने दो साथियों के साथ भागने लगा। पीड़ित कौशल कुमार (28) ने अपने साथियों के साथ आरोपियों का पीछा किया। 
विज्ञापन


कुछ दूर जाकर पीड़ितों ने दो आरोपियों को दबोच लिया गया जबकि इनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील (32) और देवेंद्र (43) के रूप में हुई है। इन युवकों ने बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल ऑटो और पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित कौशल कुमार परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता है। वह करोलबाग में एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है। सोमवार दोपहर को वह अपने दफ्तर के बाहर अपने साथियों के साथ खड़ा था। उसी दौरान देवेंद्र आकर खुद ही कौशल से टकरा गया। विरोध करने पर वह कौशल के पैर छूकर माफी मांगने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसने कौशल की पिछली जेब में रखा पर्स निकाल लिया। इसके बाद वह कुछ दूर खड़े ऑटो में बैठकर भागने लगा। ऑटो में पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। कौशल शोर मचाता हुआ बदमाशों के पीछे भागा। आगे लाल बत्ती पर जाकर ऑटो रुक गया। कौशल व उसके साथियों ने ऑटो चालक सुनील व पर्स छीनने वाले देवेंद्र को काबू कर लिया। पीसीआर कॉल कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed