फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smog covers delhi ncr 15 trains cancelled 30 delared 11 rescheduled

धुंध की चादर में ढका दिल्ली-एनसीआर, 15 ट्रेनें रद्द और 30 हुईं लेट

Thu, 21 Dec 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Dec 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
smog covers delhi ncr 15 trains cancelled 30 delared 11 rescheduled

‌धुंध की चादर ने ‌पूरी ‌द‌िल्ली-एनसीआर को ढक ल‌िया है। धुंध का यह स‌िसस‌िला बुधवार से ही जारी है। वहीं इसकी वजह से राजधानी में आने और जाने वाली 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं 30 देरी से चल रही हैं जबक‌ि 11 ट्रेनों के समय में बदलाव कर द‌िया गया है।

विज्ञापन
यही नहीं दिल्ली में ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। जहां बुधवार को दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते नजर आए। पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को देर रात में कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली को आगोश में ले लिया। मौसम विभाग की मानें तो 23 दिसंबर के बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड का अहसास होगा। आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

कोहरे के कारण दृश्यता भी खराब

smog covers delhi ncr 15 trains cancelled 30 delared 11 rescheduled

राजधानी में बुधवार सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता भी खराब रही। जिसका असर हवाई व रेल यातायात पर भी पड़ा। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर दृश्यता 800 मीटर और आर्दता 88 फीसदी दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.4 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान में गिरावट से ही ठिठुरन का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जबकि उसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरने का अनुमान है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी में घने से घना कोहरा पड़ेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed