{"_id":"faef73d63949cc9efb3d4f510441ae4c","slug":"smell-in-mid-day-meal-dm-takes-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में मिले कंकड़, आ रही थी बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में मिले कंकड़, आ रही थी बदबू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 24 Apr 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में मिड-डे मील सप्लाई करने वाले सप्लायर अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। उनके सप्लाई किए गए खाने की गुणवत्ता बेहद खराब होने की बात सेक्टर-110 के आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षिकाओं ने की है।
विज्ञापन
शिकायतों पर स्थानीय आरडब्ल्यूए ने भी मौके पर जाकर इस बात की पुष्टि की। अब आरडब्ल्यूए की ओर से जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र लिखा गया है।
इस बारे में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जेपी मंडल ने बताया कि उनके क्षेत्र के आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं की ओर से यह शिकायत आ रही थी कि उनके केंद्र पर मुहैया कराए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता बेहद खराब है।
विज्ञापन
शिकायतों में खाने से बदबू आने व कंकड़ होने की बात बताई गई। ऐसे केंद्रों पर दलिया व खिचड़ी सप्लाई की जा रही है। उन्होंने शिक्षिकाओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एक केंद्र पर सप्लाई की गई खिचड़ी की जांच की तो पाया कि उसमें कंकड़ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारी के नाम लिखे गए शिकायती पत्र में बताया कि है कि आधा किलो खिचड़ी में पानी डालकर जब देखा गया तो उसमें कंकड़ पाए गए। उन्होंने डीएम से मांग की है कि बाल विकास परियोजना को हिदायत देकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुद्ध व पौष्टिक आहार मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए।
इस बाबत सेक्टर-110 स्थित आंगनबाड़ी की शिक्षिका मनोरमा तिवारी ने बताया कि उनके केंद्र पर मुहैया कराए जा रहे खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। बच्चे उस खाने में बदबू व कंकड़-पत्थर की शिकायत करते हैं। इस बाबत उन्होंने मिड-डे मील बांटने वाले सुपरवाइजर को भी बुधवार को आगाह किया।