फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart City will offer again a strong contender Ghaziabad.

स्मार्ट सिटी के लिए फिर मजबूत दावेदारी पेश करेगा गाजियाबाद

Fri, 29 Jan 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 29 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Smart City will offer again a strong contender Ghaziabad.
स्मार्ट सिटी की परीक्षा में गाजियाबाद 55 फीसदी नंबर भी हासिल न कर सका। अहमदाबाद, पुणे, और भुवनेश्वर जैसे विकसित और बेहतर संसाधनों वाले शहरों से मिली चुनौती में गाजियाबाद पिछड़ गया और पहले चरण की दौड़ से बाहर हो गया।
विज्ञापन


हालांकि नगर निगम के अफसर स्मार्ट सिटी प्रपोजल के दम पर स्मार्ट सिटी की पहली सूची में जगह बनाने का दावा कर रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को जारी हुई सूची के बाद यह भ्रम भी टूट गया।
विज्ञापन


हालांकि गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी लिस्ट में शामिल होने का दूसरा मौका मिलेगा। ऐसे में अब नगर निगम अधिकारी दूसरे चरण की परीक्षा में और मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की दौड़ में गाजियाबाद यूपी के ही अन्य शहरों से भी काफी पीछे था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने बेहतर डीपीआर के दम पर स्मार्ट सिटी में जगह बनाने का दम भरा, लेकिन गाजियाबाद शहर 55 फीसदी अंक भी हासिल न कर सका।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 55.47 फीसदी अंक हासिल करने वाले मध्य प्रदेश के भोपाल को स्मार्ट सिटी चुन लिया, लेकिन इससे कम स्कोर पाने वाले शहरों को पहले चरण की दौड़ से बाहर कर दिया। यानी गाजियाबादियों के लिए परिणाम अभी भी उम्मीदों के विपरीत ही रहा।

आर्थिक स्थिति
निगम अफसरों की मानें तो नगर निगमों की टैक्स कलेक्शन, अपने अन्य संसाधनों से आमदनी और आर्थिक स्थिति भी देखी गई। अहमदाबाद, पुणे जैसे नगर निगम की तुलना में गाजियाबाद की आमदनी 20 फीसदी भी नहीं है।


अब अप्रैल तक फिर मौका
बाहर हुए शहरों को अप्रैल के बाद नए वित्तीय वर्ष में फिर मौका मिलेगा। 40 सिटी की घोषणा जल्द होगी, जिसमें गाजियाबाद मजबूत दावेदारी पेश करेगा।

ये थे प्रस्ताव
नगर निगम और जर्मनी की कंसलटेंट फर्म के ज्वाइंट स्मार्ट सिटी प्रपोजल में 570 एकड़ क्षेत्र की रेट्रो फिटिंग कर सड़क, सीवर, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी जैसे कई प्रपोजल शामिल थे।

पता चलेंगी कमियां
बाहर हुए शहरों को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय कमियां भी बताएगा, जिन्हें दूर कर दोबारा दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed