स्मार्ट सिटी : अब फरीदाबाद फास्ट ट्रैक की सूची में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने फास्ट ट्रैक के नाम से नई स्मार्ट सिटी
इसके लिए निगम को एक अप्रैल तक दोबारा ड्राफ्ट बनाकर सरकार को भेजना होगा। 15 अप्रैल को फास्ट ट्रैक 23 शहरों की सूची जारी की जाएगी।
इसी बाबत शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यहां के अधिकारियों के साथ बैठक की और कमियों को उजागर करते हुए सुधार के टिप्स दिए।
शुक्रवार को स्मार्ट सिटी को लेकर
आयोजित बैठक में राज्य की ओर से चंडीगढ़ में मुख्य सचिव दीपेंद्र सिंह ढेसी
के अलावा निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया व निगम एसई डीआर भास्कर मौजूद रहे।
शुरू में सभी टॉप-20 स्मार्ट सिटी को बधाई दी गई और जो सिटी शामिल नहीं हो
पाए उसे आगे की तैयारी करने के लिए कहा गया।
कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बताया
गया कि स्मार्ट सिटी को लेकर टॉप 20 शहरों में सबसे ज्यादा 78:83 अंक
भुवनेश्वर को मिले हैं। जबकि सबसे कम अंक 55:47 भोपाल को।
फरीदाबाद को 100
में से 47:83 नंबर प्राप्त हुए हैं। नगर निगम एसई डीआर भास्कर ने बताया कि
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में फास्ट ट्रैक को लेकर चर्चा हुई। इसको लेकर नए
ड्राफ्ट पर काम शुरू कर दिया गया है।
मंत्रालय 15 अप्रैल को 23 स्मार्ट
शहरों की और घोषणा करेगी। इसके बाद अगस्त महीने में फिर से 53 स्मार्ट
शहरों की घोषणा होगी। उम्मीद है कि इस बार 23 शहरों की लिस्ट में फरीदाबाद
जरूर शामिल होगा।