फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smart card for metro and dtc bus in delhi

मेट्रो या बस, हर जगह चलेगा ये कार्ड

Wed, 23 Apr 2014 01:29 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
smart card for metro and dtc bus in delhi

दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी बसों के यात्रियों के पास भी लो-फ्लोर बस के लोगो वाला अपना स्मार्ट कार्ड होगा, जो कि हरी, लाल व नारंगी बसों के साथ-साथ मेट्रो में सफर करने के काम आएगा।

विज्ञापन


डीटीसी प्रबंधन दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर अपना स्मार्ट कार्ड बनाने की तैयारी में है। राजधानी समेत एनसीआर में सेवाएं देने वाली छह हजार से अधिक बसों में स्मार्ट कार्ड के प्रयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन


डीटीसी प्रबंधन 2009 में द्वारका डिपो की चार एसी बसों में किए गए ट्रायल के नतीजों को भी इस योजना में शामिल करेगा।

इस राह में ये हैं बाधाएं

smart card for metro and dtc bus in delhi

डीटीसी के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो, पार्किंग, फीडर बस, टैक्सी और ऑटो में तो एक स्मार्ट कार्ड चलाना आसान है, लेकिन डीटीसी बसों में नहीं? क्योंकि डीटीसी समेत क्लस्टर की मिलाकर साढ़े छह हजार से अधिक बस हैं।

बसों के अंदर स्मार्ट कार्ड लगाने से पहले उनमें मेट्रो के तर्ज पर एएफसी गेट (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) लगाने होंगे। जबकि ऑफिस टाइम में बसों में इतनी भीड़ होती है कि बसों में पैर रखने की जगह भी नहीं बचती। ऐसे में एएफसी गेट लगाने के लिए जगह ही नहीं है।

सबसे बड़ा कारण है कि इतनी सारी बसों में एक साथ योजना शुरू करने से पहले संभावनाओं के विकल्प पर भी काम करना होगा। इसी के आधार पर विशेषज्ञ काम करने में जुटे हैं।

एएफसी गेट और ईटीएम के विकल्प

smart card for metro and dtc bus in delhi

अधिकारियों के मुताबिक, डीएमआरसी से स्मार्ट कार्ड में प्रयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर को काम्पैटिबल (कॉपी) किया जाएगा। ताकि सॉफ्टवेयर को डीटीसी के आईटी विशेषज्ञ भी जान सकें।

हालांकि यह सॉफ्टवेयर एएफसी गेट में प्रयोग होता है, इसलिए बसों में जगह की दिक्कत पर भी काम हो रहा है, ताकि एएफसी गेट की बजाय छोटे गेट बनाए जा सकें। इसी सॉफ्टवेयर की मदद से डीटीसी अपना स्मार्ट कार्ड भी बनाना चाहता है, जो मेट्रो में भी काम कर सके।

डीटीसी इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन में भी इस सॉफ्टवेयर के प्रयोग की संभावना पर काम कर रही है। बिना स्मार्ट कार्ड यात्री मेट्रो की तर्ज पर टोकन की बजाय अपना टिकट ले सकेंगे। 

विज्ञापन

DMRC तैयार, डीटीसी का इंतजार

smart card for metro and dtc bus in delhi

डीटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बसों में सफर करने की योजना पर ट्रांसपोर्ट समेत आईटी विभाग काम कर रहा है। डीटीसी अपना स्मार्ट कार्ड चलाएगी या नहीं, इसके बारे में मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है।

डीएमआरसी के कॉरपोरेट एंड कम्यूनिकेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि स्मार्ट कार्ड से मेट्रो के साथ-साथ डीटीसी समेत नारंगी बसों में सफर करने की योजना को शुरू करने के लिए डीएमआरसी पूरी तरह से तैयार है। डीटीसी को हरसंभव मदद दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed