फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   small shops operating in Delhi colonies will be authorized: Piyush Goyal

दिल्ली की कॉलोनियों में चल रही छोटी दुकानों किया जाएगा अधिकृतः पीयूष गोयल

Tue, 31 Dec 2019 06:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
small shops operating in Delhi colonies will be authorized: Piyush Goyal
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

तालकटोरा स्टेडियम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि दिल्ली की 100 कॉलोनियों में चल रहे छोटी दुकानों को डीडीए द्वारा अधिकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से 50 हजार छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अनधिकृत कॉलोनी, सीलिंग, मेट्रो, पानी आदि के मुद्दे पर पर जनता को धोखा दे रहे हैं। वे झूठ बोलने में इतने माहिर हैं कि जब भी जनता सवाल उठाती है तो सीधे केंद्र सरकार पर आरोप डाल देते हैं। वे दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाने की बात करते हैं, लेकिन इंदौर (स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन शहर) का आधा भी बना दें तो बड़ी बात होगी। मोदी सरकार ने अनधिकृत कॉलानियों को नियमित करके 40 लाख परिवारों को राहत दी है।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का आगाज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया। खंडेलवाल ने सरकार की ओर से सीलिंग, जीएसटी को आसान बनाने आदि की उपलब्धियों की जानकारी व्यापारियों को दी। खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री से ऐसी योजना बनाने की मांग रखी ताकि सीलिंग की जद में आने वाले व्यापारियों को राहत मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने कहा कि सीलिंग को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जाती हैं। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी दिक्कतें अवश्य दूर होंगी। दिल्ली के व्यापारियों की दिक्कतों व सुझावों पर आधारित कार्यक्रम में दिल्ली के सातों सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, सह प्रभारी तरुण चुग, कुलजीत चहल, विष्णु मित्तल आदि मौजूद रहे। 

सीलिंग पर कभी नहीं बोले सीएम : तिवारी 
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सीलिंग के मुद्दे पर कभी भी सड़क पर नहीं उतरे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं सीलिंग तोड़ने पहुंच गया था। मुझे लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के नियम व आदेश का भी हवाला दिया। लेकिन मैं व्यापारियों की दिक्कतों को समझता था और उनका समाधान करने के मकसद से सड़कों पर उतरकर सबसे पहले सीलिंग का विरोध किया। तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सवाल करते हुए पूछा कि वे एक बार भी व्यापारियों को दिक्कतों को लेकर सड़क पर क्यों नहीं उतरे। 


मार्केट कमेटियों से मांगे सुझाव
सम्मेलन के माध्यम से दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने मार्केट कमेटियों से सुझाव भी मांगें। सम्मेलन में सुझाव पेटियां रखी गई थीं। इसमें कोई भी व्यापारी अपनी दिक्कत या बदलाव को लेकर सुझाव दे सकता था। इन सुझावों को केंद्र सरकार तक एक मांगपत्र के रूप में भेजा जाएगा, ताकि उनका समाधान निकाला जा सके। 

कार्यक्रम में एक घंटे की देरी और खाली हो गईं कुर्सियां  
सम्मेलन तीन बजे शुरू होना था। लेकिन चार बजे के बाद शुरू हुआ। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी के भाषण के बाद ही अधिकतर कुर्सियां खाली हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed