फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Slums in Haiderpur will not be demolished; permanent houses will be built nearby.

Delhi NCR News: हैदरपुर में झुग्गियां नहीं टूटेंगी, पास में ही बनेंगे पक्के मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
एयू-एओ ब्लॉक की झुग्गियों के लिए आवास निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया शुरू, दूसरे चरण में आयुर्वेदिक अस्पताल क्षेत्र की झुग्गियां होंगी शामिल
विज्ञापन

12वीं तक नया स्कूल, सामुदायिक भवन और छठ घाट भी बनेगा, मुफ्त मेगा हेल्थ चेकअप कैंप से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हैदरपुर में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को फिलहाल हटाने के बजाय उनके आसपास ही पक्के मकान देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत मुफ्त मेगा हेल्थ चेकअप कैंप शुरू करते हुए कहा कि क्षेत्र की एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। एयू और एओ ब्लॉक की झुग्गियों के लिए आवास निर्माण से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हैदरपुर में 12वीं तक के नए स्कूल समेत कई सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि एयू ब्लॉक और एओ ब्लॉक की झुग्गियों के लिए आसपास उपयुक्त स्थान चिन्हित कर आवास बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में आयुर्वेदिक अस्पताल क्षेत्र की झुग्गियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए आसपास जमीन की तलाश चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को हटाना नहीं, बल्कि उनका जीवन बेहतर बनाना है।

12वीं तक बनेगा बड़ा स्कूल : हैदरपुर में लंबे समय से 12वीं तक के स्कूल की जरूरत थी। नए विद्यालय के लिए करीब 5,000 गज जमीन उपलब्ध कराई गई है और टेंडर की प्रक्रिया तैयार की जा रही है। इससे स्थानीय बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत कम होगी। क्षेत्र में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके अलावा नहर के किनारे छठ घाट बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए इससे सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में विभिन्न स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन की सुविधा दी गई। मुख्यमंत्री ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बाद आने वाले समय में निरोग धाम विकसित करने की योजना है, जहां आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों पद्धतियों से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी-सीवर और दूसरी सुविधाएं जल्द : मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में नए शौचालय, वाटर एटीएम, अटल कैंटीन, नई सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं पर काम हो रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए पुराने ढांचे और कूड़ेदान हटाकर नए शौचालय और कूड़ेदान बनाए जा रहे हैं।


किसी को तकलीफ न हो, यह मेरी जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में किसी व्यक्ति को तकलीफ न हो, यह उनकी जिम्मेदारी है। सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। साथ ही हैदरपुर में लंबे समय से लंबित अस्पताल के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article