फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute escalates over show-cause notice at Hindu College

Delhi NCR News: हिंदू कॉलेज में कारण बताओ नोटिस को लेकर बढ़ा विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
- कॉलेज प्रशासन और कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन आमने-सामने
विज्ञापन

-स्टॉफ एसोसिएशन की आपात बैठक, तीन शिक्षकों को नोटिस देने पर जताई नाराजगी
-प्राचार्य और उप-प्राचार्य को स्टाफ एसोसिएशन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हिंदू कॉलेज में स्टाफ एसोसिएशन और कॉलेज प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद स्टाफ एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में तीन सदस्यों को जारी कारण बताओ नोटिस पर नाराजगी जताई गई। इन सदस्यों को कानूनी सहायता देने और लंबे समय से जारी धरने को लेकर आगे की रणनीति बनाने का फैसला किया गया। साथ ही प्राचार्य और उप-प्राचार्य को स्टाफ एसोसिएशन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
कॉलेज प्रशासन की ओर से स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रतन लाल और सचिव डॉ. शंकर कुमार, डॉ. पीके विजयन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्टाफ एसोसिएशन के प्रस्ताव के अनुसार तीनों शिक्षक 18 अगस्त और 8 सितंबर को हुई एसोसिएशन की बैठकों में लिए गए सामूहिक फैसलों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। एसोसिएशन ने कहा कि ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस देना उचित नहीं है। बैठक में इसे स्टाफ एसोसिएशन की भूमिका और पहचान को कमजोर करने वाला कदम बताया गया।
विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया कि 8 सितंबर की बैठक में उन्होंने कुछ सहयोगियों की भावनाएं आहत होने की संभावना पर खेद व्यक्त किया था। इसके बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया। बैठक में छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई। स्टाफ एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि प्रशासन और उसके कहने पर काम कर रहे लोगों की ओर से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्य प्रो. अंजू श्रीवास्तव और उप-प्राचार्य प्रो रीना जैन को स्टॉफ एसोसिएशन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed