{"_id":"6ab52f99232636d53a07ccf1","slug":"bappa-will-be-given-a-grand-farewell-on-anant-chaturdashi-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1260-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अनंत चतुर्दशी पर होगी बप्पा की भव्य विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अनंत चतुर्दशी पर होगी बप्पा की भव्य विदाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर लाड़ले गणपति बप्पा को नम आंखों और भारी उत्साह के साथ विदाई दी जाएगी। विसर्जन की पूर्व संध्या पर पूरा शहर भक्ति के रंगों में सराबोर है। दस दिनों तक चले महापर्व के इन आखिरी पलों में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था चरम पर है।
ढोल-नगाड़ों की थाप, हवा में उड़ते गुलाल और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों ने वातावरण भक्तिमय कर दिया है। विदाई से पहले विभिन्न पंडालों और घरों में विराजमान विघ्नहर्ता की विशेष महाआरती उतारी गई। युवा और बुजुर्ग हर कोई भक्ति में लीन होकर बप्पा मोरिया की धुन पर झूमता नजर आया।
विसर्जन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। एक तरफ बप्पा के जाने की उदासी है, तो दूसरी तरफ उन्हें धूमधाम से विदा करने का उल्लास है। शहर भर में आज निकलने वाली भव्य विसर्जन यात्राओं का बेसब्री से इंतजार है, ताकि विघ्नहर्ता को इस प्रार्थना के साथ विदा किया जाए कि वे अगले वर्ष फिर सुख, शांति और समृद्धि लेकर लौटेंगे।