{"_id":"6ab52e8a3a23ff07cf008758","slug":"more-than-200-freshers-and-girl-students-showed-enthusiasm-in-the-race-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156357-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 200 से अधिक फ्रैशर्स छात्राओं ने दौड़ में दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 200 से अधिक फ्रैशर्स छात्राओं ने दौड़ में दिखाया जोश
विज्ञापन
-मिरांडा हाउस में 38वीं वार्षिक क्रॉस कंट्री रन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में बृहस्पतिवार को 38वीं वार्षिक फ्रैशर्स क्रॉस कंट्री रन का आयोजन हुआ। करीब तीन किलोमीटर की इस दौड़ में 200 से अधिक फ्रैशर्स छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह मिरांडा हाउस हॉस्टल से शुरू होकर नार्थ कैंपस से गुजरी।
दौड़ में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय धाविका आशा अग्रवाल मौजूद रहीं। उन्होंने अपने खिलाड़ी से अंतरराष्ट्रीय धाविका बनने के सफर को साझा करते हुए छात्राओं को नियमित अभ्यास, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मिरांडा हाउस की प्राचार्य प्रो. डॉ. बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि कॉलेज खेलों को सभी छात्राओं के लिए सुलभ और समावेशी बनाने पर जोर देता है। दौड़ में शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए।