शुरु हो चुका है डेंगू का स्लो वार, मच्छरों से रहें सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी का तापमान जहां 35 डिग्री से ऊपर होने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं मच्छरों की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि अस्पताल पहुंच रहे ज्यादात्तर मरीजों को डेंगू, चिकनगुनिया या मलेरिया फिलहाल नहीं मिल रहा है।
लेकिन उनमें इन बीमारियों के लक्षण जरूर मिल रहे हैं। बता दें कि एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब तक 12 लोगों को डेंगू हो चुका है। जबकि चार से ज्यादा मरीज मलेरिया के हैं। पिछले वर्षों की तुलना में यह आंकड़ा बेहद कम है। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो अब मच्छरों का वक्त शुरू हो चुका है। इसलिए घर और उसके आसपास सफाई का ध्यान रखें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के लोकनायक से लेकर सफदरजंग और एम्स तक में डेंगू जांच कराने वालों की तादाद बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि भले ही मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो, लेकिन एहतियात के तौर पर मरीजों की जांच आवश्यक है।
किसी भी हालत में बढने न दें बुखार
सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस समय डेंगू या अन्य मच्छर जनित बीमारियों का प्रभाव स्पष्ट देखने को नहीं मिल रहा। कई मरीजों में जांच कराने के बाद भी बीमारीकी पुष्टि नहीं हो रही। लेकिन उनमें लक्षण सिरदर्द, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, बुखार, सर्दी जुकाम इत्यादि देखने को मिल रहा है।
लोकनायक अस्पताल के डॉ. महेश बताते हैं कि किसी भी स्थिति में बुखार को बढनें दे। अगर बुखार 102 या उससे ऊपर रहता है तो तत्काल जांच के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर बताते हैं कि डेंगू सहित मच्छरजनित बीमारियों के लक्षण लगभग एक समान हैं।
इसलिए लोगों को दो दिन से ज्यादा के बुखार को लापरवाही से नहीं लेना चाहिए। अगर बुखार लगातार चढ़ रहा है तो मरीज को अस्पताल ले जाना जरूरी है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरी है कि नारियल पानी, नींबूपानी और बाहर से आने के बाद ठंडे पानी से मुंह हाथ धोने चाहिए।