{"_id":"6b04469f20568b6dad0f8fe0","slug":"bjp-hurriedly-administered-oath-to-councillor-naresh-aap-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164517-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जल्दबाजी में दिलाई पार्षद नरेश को शपथ: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जल्दबाजी में दिलाई पार्षद नरेश को शपथ: आप
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना विशेष सदन बुलाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुष्प विहार वार्ड-166 से भाजपा पार्षद नरेश को शपथ दिलाने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर जल्दबाजी का आरोप लगाया है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि वार्ड से पहले विजयी घोषित आप पार्षद अरुण नवारिया का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद भाजपा ने अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना नरेश को शपथ दिला दी। नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा को आशंका थी कि 26 नवंबर को हाईकोर्ट निचली अदालत का फैसला पलट सकता है।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने सोमवार सुबह 10 बजे एमसीडी का विशेष सदन बुलाया, लेकिन पांच मिनट में ही बैठक समाप्त कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि 27 नवंबर को सामान्य सदन प्रस्तावित होने के बावजूद शपथ के लिए अलग बैठक क्यों बुलाई गई? इससे सरकारी धन और अधिकारियों के समय की बर्बादी हुई। नारंग ने प्रदूषण, डेंगू, मलेरिया, सफाई व्यवस्था और निगम कर्मचारियों को स्थायी करने जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने पर भी भाजपा को घेरा।