{"_id":"0f924ca3668d66da48b13c1a3f2dd3a1","slug":"slip-wizardry-parking-and-car-builder-cross","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची की जादूगरी, पार्किंग से बिल्डर की कार ‘पार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची की जादूगरी, पार्किंग से बिल्डर की कार ‘पार’
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग से बिल्डर की विदेशी कार को पर्ची में खेल करके ठेकेदारों ने पार कर दिया। एक आयोजन में भाग लेने गए बिल्डर की कार वेलिट पार्किंग (इसमें कार की चाभी पार्किंग ठेकेदार अपने पास रखकर एक पर्ची देता है) से गायब हो गई।
विज्ञापन
पुलिस पार्किंग ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राजनगर निवासी अंकुर शर्मा महानगर के बड़े बिल्डर हैं। बृहस्पतिवार रात वे एक आयोजन में भाग लेने डायमंड फ्लाईओवर के पास एक निजी फार्म हाउस में गए थे। वहां पर वेलिट पार्किंग में ठेकेदार के लोगों ने उनकी विदेशी कार की चाभी ले ली।
विज्ञापन
ठेकेदार ने उनको पर्ची संख्या 15 दी। इसके एक भाग पर गाड़ी का नंबर डालकर बिल्डर को दे दिया, जबकि अपने पास रखे इस पर्ची के दूसरे हिस्से पर किसी और गाड़ी का नंबर डाल दिया। करीब आधा घंटे बाद वापस लौटने पर उनको कार नहीं मिली। टोकन संख्या होने के बावजूद उनकी कार गायब थी।
विज्ञापन
बिल्डर के अनुसार पार्किंग ठेकेदार ने गाड़ी गायब होने को काफी हल्केपन से लिया और बार-बार पूछने के बावजूद संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। पर्ची संख्या में 15 पर गाड़ी के नंबर में खेल करके उनकी कार को गायब कर दिया गया।
अंकुर शर्मा की मानें तो टोकन नंबर में खेल करने से गाड़ी गायब होने में पार्किंग ठेकेदार की मिलीभगत मानी जा रही है। ठेकेदार ने विदेशी कार को साजिश करके हड़पा है। ऐसे में यह मामला सीधे धोखाधड़ी का है। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सच्चाई सामने आ जाएगी।