फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sleeping man attacked by monkeys at, wounded in critical condition

सो रहे व्यक्ति पर बंदरों ने किया हमला, घायल की हालत नाजुक

Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sleeping man attacked by monkeys at, wounded in critical condition
बंदर - फोटो : अमर उजाला

गांव मालब में रविवार को बंदरों के एक गिरोह ने एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए घायल को राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली रैफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रहीं है।

गांव मालब निवासी प्रधान साबिर, मजीदा, हाजी यूसूफ, हाजी सईद, इब्रा, अमीरूदीन, आदि ने बताया की करीबन एक वर्ष से गांव में सैकड़ों बंदरो के गिरोह ने आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन


 बंदर एक घर से दूसरे घरों में घुसकर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रास्तों से निकलने वाले राहगीर  घर व छतों पर लोगों को देखते ही ये उन्हें काटने को दौड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके आंतक से ग्रामीण सहमे व डरे है। ग्रामीणों ने बताया की पिछले 6 महीनें में बंदर लगभग सैकड़ो ग्रामीणों को काट चुके हैं। फरीद व एजाज ने बताया की रविवार को उसका भाई मौ0 अनवर मदरसे के कमरे में सो रहा था।

बदरों के एक गिरोंह ने कमरे में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जिसके सिर व गर्दन पर गहरे घाव होने के कारण उसका काफी खून बह गया। 

जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली आरएमएलएच रैफर कर दिया। सरपंच अमजद खांन ने बताया की दो महीनें पहले वृद्व सरूपा घर पर बैठा हुआ था। 


जिस पर बंदरों के एक गिरोह ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसने उपचार के बाद दहशत के चलते दम तोड़ दिया। 

उन्होंने बताया की बंदरों के आंतक से ग्रमीणा भयभीत है। जिनको पकड़वाने की शिकायत वह कई बार प्रशासन से कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed