पशुवध विवाद : तीन मुकदमे हुए दर्ज, 6 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कस्बे में सोमवार को पशुवध के विरोध में हुए बवाल में पुलिस ने मंगलवार को तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने भाजपा समेत सामाजिक संगठनों के करीब 18 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ बलवा और तोड़फोड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पशुवध के विरोध में हुए हंगामे में पुलिस की ओर से बलवा करने के आरोप में शैलेंद्र, नरेंद्र, ओंकार भाटी निवासी इसेपुर, रोहित, अखिलेश निवासी डेरीन गुजरान समेत करीब 18 नामजद के अलावा 240 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कस्बे की सब्जी मंडी व बाजार में तोड़फोड़ करने के आरोप में सब्जी विक्रेता साबिर की तहरीर पर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपद्रवियों द्वारा कस्बे के एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के मामले में धार्मिक स्थल के मौलवी शाहिद ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस मामले के छह आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। बलवा करने वाले सभी लोगों जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।