फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sixth-class student finger cut in Columbus School at delhi

दिल्ली के एक और स्कूल में बड़ी लापरवाही, दरवाजे में फंसकर कटी मासूम छात्र की उंगली

Mon, 13 Aug 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
sixth-class student finger cut in Columbus School at delhi
फाइल फोटो

राजधानी के स्कूलों में बच्चों के साथ दुर्घटना घटित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मंदिर मार्ग स्थित नामी सेंट कोलंबस स्कूल में छठवीं क्लास के छात्र की उंगली का एक हिस्सा दरवाजे में फंस कर कटने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


छात्र की माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कुछ अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस मामले की जांच के लिए स्कूल ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। छात्र की उंगली कटने की घटना शुक्रवार की है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्र की मां को स्कूल से फोन आया कि उनके बेटे का हाथ कट गया है और उसे अस्पताल ले जाना पड़ेगा। अभिभावकों का आरोप है कि इस दौरान स्कूल ने छात्र को किसी भी तरह की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश नहीं की। न ही यह बताया कि बच्चे की चोट गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छात्र की मां जब स्कूल पहुंची तो हाथ में सामान्य पट्टी बंधी मिली और रो रहा था। उसे आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उंगली का कटा हुआ हिस्सा मांगा। अभिभावक हैरत में पड़ गए उन्होंने स्कूल को फोन किया और कटा हुआ हिस्सा मांगा। 

जब वह कटा हिस्सा अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अब इसे जोड़ा नहीं जा सकता है।  अभिभावक छात्र को गंगा राम अस्पताल ले कर गए, लेकिन चूंकि कटे हिस्से को जोड़ा नहीं जा सकता था। 

इसलिए यह अंगविकृति स्थायी रहेगी। छात्र की मां के अनुसार बच्चे ने बताया है कि आठवीं क्लास के दो लड़के ने उसे दरवाजे की ओर धकेला, जिसमें उसका हाथ फंस गया और उसकी उंगली का हिस्सा कट गया। हालांकि अब तक स्कूल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि धक्का देने वाले बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed