फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six Young man including hindu Vahini leaders arrested after firing in Modinagar

मोदीनगर में फायरिंग करने वाले हिंदू युवा वाहिनी नेता समेत छह गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Wed, 12 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 12 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Six Young man including hindu Vahini leaders arrested after firing in Modinagar
हिंदू युवा वाहिनी नेता समेत छह गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्कूली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग करने वाले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, उसके नाबालिग भतीजे समेत छह लोगों को मोदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से तीन विदेशी पिस्टल, 6 तमंचे और 100 कारतूस समेत हथियारों का जखीरा और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद की है।
मोदीनगर पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित त्यागी, उसके भाई जितेंद्र त्यागी निवासी ब्रह्मनान मुरादनगर, साथी उमेश कुमार निवासी देवराला बुलंदशहर और नाबालिग भतीजे समेत दो अन्य नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अमित त्यागी के नाबालिग भतीजे व 11वीं के छात्र का 5 सितंबर को टीचर्स-डे के दिन दयावती मोदी स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान 12वीं कक्षा के कुछ छात्र से झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूल के पास पहुंचा और अवैध असलहों से 12वीं कक्षा के छात्रों पर स्कूल के बाहर करीब 10-12 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने बाइक सवार तीनों नाबालिग छात्रों को दौड़ाकर दबोच लिया था। 
Trending Videos

इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी का पूर्व उपाध्यक्ष अमित त्यागी, उसका भाई जितेंद्र त्यागी और उमेश कुमार दो लग्जरी गाड़ी में अवैध हथियार भरकर साथियों के साथ उन्हें पुलिस से छुड़ाने मोदीनगर कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी ली तो हथियार बरामद हुए। इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर गाड़ियां और हथियार जब्त कर लिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed