फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six years old child thrown in canal

छह साल के बच्चे को नहर में फेंका

Thu, 03 Apr 2014 07:28 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Apr 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
six years old child thrown in canal

छह साल के एक बच्चे को नहर में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बुधवार को पलवल क्षेत्र में आगरा नहर से बरामद कर लिया गया। शव पोस्टमार्टम के  लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वहीं, कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ कपड़ा कॉलोनी के ए-ब्लॉक में रहता है। उसका छह वर्षीय बेटा सागर जवाहर कॉलोनी के एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। कृष्ण कुमार ने 26 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा सागर 24 मार्च को घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान कोई उसे उठा ले गया।
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोसी जय शंकर पर शक जताया। वह जवाहर कॉलोनी में इलेक्ट्रिक का काम करता है। पुलिस ने 2 अप्रैल को जय शंकर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी चौकी इंचार्ज अयूब खान के मुताबिक, आरोपी ने कुबूला कि घटना वाली शाम को सागर घर के बाहर खेल रहा था, वह टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया।

बड़ौली पुल के पास पहुंचने पर उसने सागर को बाइक से उतारकर नहर में धक्का दे दिया। अयूब खान ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


इसलिए बना दुश्मन
पुलिस के अनुसार, जय शंकर ने बताया कि पिछले साल दीपावली के दिन बच्चे की मां से कपड़े फैलाने को लेकर उसकी बहस हो गई थी, इसके बाद बच्चे के पिता कृष्ण कुमार और उसके रिश्तेदारों ने उससे मारपीट की थी, तभी से वह उस परिवार से रंजिश रखने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed