फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six-year-old girl misdeed by neighbor in Delhi Seelampur

दिल्ली में दरिंदगी: छह साल की मासूम पर पड़ी पड़ोसी की बुरी नजर, चार से पांच पर किया दुष्कर्म; ऐसे सामने आया सच

Tue, 08 Aug 2023 08:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 08:58 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मासूम पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन
Six-year-old girl misdeed by neighbor in Delhi Seelampur
सीमापुरी में छह साल की बच्ची संग दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मासूम बुरी तरह डर गई और वह गुमसुम रहने लगी। मां ने उससे पूछा तो वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराई। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में अपने साथ हुई आपबीती बताई और कहा कि आरोपी ने चार-पांच बार वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीलमपुर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मासूम पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। जिस बिल्डिंग में मासूम का परिवार रहता है, उसी में आरोपी भी अपने परिवार के साथ रहती है।

विज्ञापन

मासूम आरोपी की बेटी के साथ खेलने के लिए उसके घर चली जाया करती थी। कुछ दिनों पूर्व मासूम उसके घर पहुंची तो आरोपी घर पर अकेला था। बाकी लोग कहीं गए हुए थे। आरोपी ने डरा-धमकाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मारने की धमकी देकर धमकाया।

इसके बाद जब भी आरोपी को मौका मिला, उसने चार-पांच बार वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद डर की वजह से मासूम ने किसी को कुछ नहीं बताया। मां ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। बाद में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed