दिल्ली में गोरक्षकों का आतंक, मवेशी ले जा रहे छह लोगों को बुरी तरह पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षकों ने देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मवेशियों पर हमला किया गया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दिल्ली के बाबा हरदास नगर इलाके में भैंस ले जा रहे लोगों का रोककर कथितगोरक्षकों ने उन पर हमला कर दिया।
शनिवार सुबह छह लोग गाड़ियों में 85 भैंस लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान कथित गोरक्षकों को इस बात की भनक लगी और वो गाड़ी रुकवाने पहुंच गए।
गोरक्षकों ने गाड़ी के रुकते ही गाड़ी के ड्राइवर सहित अन्य लोगों को पीटना शुरु कर दिया। इसके साथ ही साथ उन लोगों ने गाड़ियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
भैंसों को भी गाड़ी से बाहर निकाल दिया
कथित गोरक्षकों ने गाड़ी ले जा रहे छह लोगों को बुरी तरह पीटने के बाद गाड़ी में सवार भैंसों को भी गाड़ी से बाहर निकाल दिया और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों को घर भेज दिया गया।
एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।