{"_id":"5d41b8128ebc3e6ce8642797","slug":"six-lakh-rupees-gold-was-stolen-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिसवालों’ ने उड़ाया छह लाख का सोना, दो बाइकों पर आए थे चार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिसवालों’ ने उड़ाया छह लाख का सोना, दो बाइकों पर आए थे चार बदमाश
Wed, 31 Jul 2019 09:17 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करोलबाग इलाके में नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी का सिलसिला जारी है। इस बार 15 अगस्त पर हाई अलर्ट होने की बात कर ज्वेलर के बैग से छह लाख रुपये का सोना उड़ा लिया। आरोपियों ने चेकिंग के लिए पीड़ित को रोका।
ज्वेलर ने भी बदमाशों को असली पुलिसकर्मी समझकर उनका जांच में सहयोग किया। पुलिस ने पीड़ित संजय गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के करनाल निवासी संजय गुप्ता पेशे से ज्वेलर हैं। कारोबार के सिलसिले में उनका दिल्ली के चांदनी चौक और करोलबाग आना-जाना लगा रहता है। सोमवार को वह काम के सिलसिले में गली नंबर-4, करोलबाग पहुंचे।
विज्ञापन
वह पैदल ही आर्य समाज रोड पर जा रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पुलिसिया अंदाज में संजय को रोका और हाई अलर्ट होने की बात कर तलाशी के लिए कहा।

आरोपियों ने कहा कि 15 अगस्त की वजह से सख्ती हो रही है। संजय आरोपियों के झांसे में आ गया और सहयोग करते हुए अपने बैग की तलाशी लेने दी।
आरोपियों ने तलाशी लेने के दौरान चुपचाप संजय के बैग में रखा करीब छह लाख रुपये का सोना उड़ा लिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने अपने बैग की जांच तो उसमें से सोना गायब पाया।
आरोपियों ने तलाशी लेने के दौरान चुपचाप संजय के बैग में रखा करीब छह लाख रुपये का सोना उड़ा लिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने अपने बैग की जांच तो उसमें से सोना गायब पाया।