{"_id":"cdbd958e5f62b506adb23e1bacb5ccc5","slug":"six-camels-released-from-slaughters-grip-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानी क्रूरता का शिकार होते-होते बचे छह ऊंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानी क्रूरता का शिकार होते-होते बचे छह ऊंट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 13 Nov 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पशु तस्करों के चुंगल से छ उटों को एक केंटरा से मुक्त कराकर पशुक्रुरता अधिनियम के तहत तीन नामजद के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी अनुसार सिपाही सतीश शुक्रवार को बिलासपुर पटौदी सड़क पर गांव कलवाड़ी नाका पर अपने साथियों के साथ तैनात था। उसे बिलासपुर की तरफ से तावडू की और एक केंटरा आता दिखाई दिया।
विज्ञापन
जब केंटरा नाके के पास पहुंचा और उसे रोकने का इशारा किया तो केंटरा चालक ने उसे भगा दिया। अपने साथियों के साथ मिलकर सतीश ने केंटरा को तावडू के सपीप लोगों की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन
केंटर में छ उटों को पशु तस्करों ने बेरहमी से भरा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केंटर सहित तीन लोगों को अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस ने पशुक्रुरता अधिनियम के तहत चालक विजयपाल निवासी बाछोद थाना नारनौल ऊंटों के मालिक अजरूदीन व महमूद पुत्र याशीन निवासी गुजर नंगला थाना फिरोजपुर झिरका के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।