फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sitting on railway station stairs banned in Delhi

Delhi: रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर बैठना प्रतिबंधित, लगेगा जुर्माना, भगदड़ की घटना को देखते हुए लिया गया फैसला

Wed, 26 Mar 2025 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Mar 2025 10:17 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए अब जगह-जगह बोर्ड लगाया गया है। उसमें सीढ़ियों पर बैठने को लेकर मना किया गया है।

विज्ञापन
Sitting on railway station stairs banned in Delhi
नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर बैठने पर अब जुर्माना लगेगा। बीते माह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए अब जगह-जगह बोर्ड लगाया गया है। उसमें सीढ़ियों पर बैठने को लेकर मना किया गया है। कहा गया है कि यदि कोई यात्री सीढ़ियों पर बैठा पाया जाता है उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि 15 फरवरी को हुई भगदड़ घटना में 18 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के संबंध में पता चला था कि प्लेटफॉर्म संख्या 14-15 पर यात्रियों की अधिक भीड़ हो गई थी। साथ ही सीढ़ियों पर भी भारी संख्या में यात्री एकत्र हो गए थे। यह भी कहा जा रहा है कि सीढ़ियों पर ही यात्रियों के पैर फिसलने के बाद भगदड़ की घटना हुई है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने यात्री सुरक्षा कई कदम उठाए है। वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म नंबर 16 पर जाने के लिए जाने वाली सीढ़ियों को बैरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed