फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Singh Yadav and power nexus is dangerous.

'खतरनाक है यादव सिंह और सत्ता का गठजोड़'

Fri, 24 Jul 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 24 Jul 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
Singh Yadav and power nexus is dangerous.

यादव सिंह मामले की सीबीआई जांच के लिए दायर याचिका में बताया गया कि यादव सिंह पर जनवरी 2012 में दर्ज मुकदमे की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी गई तो एजेंसी ने कड़ाई से जांच शुरू की।

विज्ञापन


वह यादव सिंह के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी करवा चुकी थी, ताकि वह विदेश न भाग जाए। अचानक चंद महीनों में ही नाटकीय ढंग से सब कुछ बदल गया।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में इसे मौजूदा प्रदेश सरकार के खास नेताओं और यादव सिंह के बीच ‘कोई समझौता’ बताया गया।

छापेमारी के बाद SIT ने की थी जांच शुरू

Singh Yadav and power nexus is dangerous.

छापेमारी की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और सुप्रीम कोर्ट द्वारा काले धन की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने जांच शुरू की।

25 फरवरी, 2015 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने यूपी के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यादव सिंह से संबंधित सभी दस्तावेज व सामग्री सीबीआई निदेशक को सौंपने को कहा।

प्रदेश सरकार ने इसका जवाब छह अप्रैल को दिया। कहा, मामले की जांच के लिए यूपी सरकार जस्टिस अमरनाथ वर्मा कमीशन बना चुकी है।

यह भी कहा कि हाईकोर्ट में भी सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका पर सुनवाई चल रही है। इसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

'राजनेताओं से करीबी के चलते बचाया गया'

Singh Yadav and power nexus is dangerous.

सीबीआई जांच का फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को जब सीबीआई निदेशक को जांच सौंपने के लिए कहा तो प्रदेश सरकार ने जस्टिस वर्मा कमेटी बनाने का बहाना दे दिया जो उसने 10 फरवरी 2015 को ही बनाई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही काले धन की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। सर्वोच्च अदालत के आदेश केंद्र हो या राज्य सभी के लिए मान्य होते हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के आरोप हैं कि राजनेताओं से करीबी के चलते उसे बचाया जा रहा है। ये राजनेता मौजूदा व पूर्व सरकार से जुड़े हैं।

इस समय उनके नाम कोर्ट जारी नहीं कर सकती, लेकिन यादव सिंह, उसके परिवार और एसोसिएट का इनसे संबंध होना बेहद गंभीर आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed