{"_id":"576f83534f1c1bcf7379a899","slug":"sima-singla-become-pradhan-and-saddam-deputy-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह में भी खिला कमल : सीमा सिंगला बनीं प्रधान, सद्दाम उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में भी खिला कमल : सीमा सिंगला बनीं प्रधान, सद्दाम उपप्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी जद्दोजहद के बाद शनिवार को नूंह नगरपालिका की प्रधान व उपप्रधान का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें वार्ड दस की पार्षद सीमा सिंगला को प्रधान व वार्ड 2 के पार्षद सद्दाम को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन
चुनाव के समय नूंह नगरपालिका के सभी तेरह पार्षद मौजूद रहे और भाजपा नेताओं ने लंबे मंथन के बाद अपनी प्रत्याशी कृष्णा कश्यप को भी सीमा सिंगला के समर्थन में बैठा दिया। हालांकि सीमा सिंगला ने अपने आप को प्रधान पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी बताया था।
विज्ञापन
लेकिन जीत के बाद खुद सीमा सिंगला व भाजपा नेताओं ने उसे अपनी पार्टी का बताया। चुनाव के दौरान नूंह नगरपालिका परिसर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
नगरपालिका के मुख्य द्वार को पुलिस ने बंद कर दिया और उसमें से केवल जरूरी लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया फिरोजपुर झिरका के एसडीएम सुरेंद्र कुमार की निगरानी में निपटाई गई।
वहीं भाजपा की ओर से सोहना के विधायक तेजपाल तंवर व नूंह से भाजपा के प्रत्याशी रहे कुंवर संजय सिंह ने चुनाव में सर्वसम्मति बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि सीमा सिंगलो एक पढ़ी लिखी व समझदार महिला हैं।
वह पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नूंह नगर के विकास में सरकार के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाएंगी। अपनी जीत को समस्त नूंह नगरवासी व समर्थित पार्षदों की जीत बताते हुए सीमा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भाजपा सरकार की सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलने की रहेगी। नूंह नगर के विकास में वे कोई कसर नहीं छोडेंगी और विकास की बयार बिना भेदभाव के शहर के हर कोने तक बहेगी।
आरएसएस ने कराई मध्यस्थता:
नूंह नगरपालिका के प्रधान पद के लिए वार्ड दस की पार्षद सीमा सिंगला व वार्ड 12 की पार्षद कृष्णा कश्यप के बीच कड़ा मुकाबला था। सीमा सिंगला जहां अपने को निर्दलीय प्रत्याशी बता रहीं थीं वहीं कृष्णा कश्यप भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी की पत्नी हैं। कृष्णा कश्यप को भाजपा की स्थानीय इकाई का पूरा आशीर्वाद प्राप्त था।
चुनाव की तारीख 22 जून निर्धारित की गई थी। परंतु जब भाजपा प्रत्याशी के पास पार्षद कम रहे गए तो चुनाव स्थगित करा 25 जून का दिन निर्धारित किया गया। इस दौरान कृष्णा कश्यप व भाजपाइयों ने जमकर हाथ-पैर मारे। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
जब भाजपा को लगा नूंह नगरपालिका में उनकी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार प्रधान नहीं बन पा रही है और यहां भाजपा के हाथ खाली रह सकते हैं तो उन्होंने दूसरी चाल चली। 23 जून को सोहना के विधायक तेजपाल तंवर के नेतृत्व में एक मैराथन बैठक हुई।
जिसमें आरएसएस कार्यकर्ता प्रमोद गोयल ने सीमा सिंगला के पति विष्णु सिंगला तथा भाजपा नेता संजय सिंह के बीच मध्यस्थता कर उनका सामंजस्य बैठाया तथा सर्वसम्मति से सीमा सिंगला को प्रधान चुनने के लिए भी पार्षदों व अन्य भाजपा नेताओं को तैयार किया। इसके लिए उन्होंने उपप्रधान की दौड़ में चल रहे अपने छोटे भाई कमल गोयल के नाम को भी वापस ले लिया।
तीनों नगरपालिकाओं में खिला कमल
नूंह नगरपालिका के वर्ष 1987 में गठन के बाद से ही यहां कांग्रेस का एकछत्र राज रहा है। पहला मौका है जब भाजपा ने नूंह नगरपालिका में अपना प्रधान बनाया हो। नूंह ही नहीं भाजपा पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका में भी अपनी पार्टी का चेयरमैन बनाने में कामयाब रही है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, वरिष्ठ नेता जाहिद हुसैन बाई, निगरानी समिति के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा, राकेश जैन, प्रमोद गोयल, नरेंद्र पटेल, गजराज ऊदाका, सतबीर पहलवान, सुभाष बंसल, कैलाश शर्मा, दीपक अरोडा, राजू कटारिया, कमल गोयल आदि मौजूद रहे।