फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signature Bridge will be lighting in delhi

सिग्नेचर ब्रिज की होगी लाइटिंग, नहीं होंगे वाहन पार्क, मुख्य सचिव ने निर्माण एजेंसी के साथ की बैठक

Tue, 11 Jun 2019 09:53 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Signature Bridge will be lighting in delhi
फाइल फोटो
दिल्ली सरकार दिवाली से पहले सिग्नेचर ब्रिज की लाइटिंग कराने जा रही है। इससे शाम होते ही पूरा इलाका जगमग हो उठेगा। साथ ही मुख्य कैरिज वे पर वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए पुल के नीचे पार्किंग की सुविधा का भी विकास होगा। इससे पुल की खूबसूरती का लुत्फ उठाने वालों को अपना वाहन पुल पर पार्क नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने मंगलवार को प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए एक बैठक की। इसमें वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुल पर होने वाली पार्किंग की समस्या पर विचार किया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना था कि सिग्नेचर ब्रिज को देखने के लिए आम लोग कई बार पुल पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे न सिर्फ पुल पर जाम लगता है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ब्रिज की लाइटिंग कराने के बारे में भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 15 अक्तूबर तक पुल को लाइट से सजा दिया जाए। शाम ढलते ही इससे पूरा इलाका जगमग हो जाएगा। दूसरी तरफ पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए पुल के नीचे एक पार्किंग का विकास किया जाए। इससे जिसे सिग्नेचर ब्रिज देखने वालों को सहूलियत होगी। साथ ही पुल पर आवाजाही भी सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed