{"_id":"5cffd59dbdec22074407fb77","slug":"signature-bridge-will-be-lighting-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नेचर ब्रिज की होगी लाइटिंग, नहीं होंगे वाहन पार्क, मुख्य सचिव ने निर्माण एजेंसी के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नेचर ब्रिज की होगी लाइटिंग, नहीं होंगे वाहन पार्क, मुख्य सचिव ने निर्माण एजेंसी के साथ की बैठक
Tue, 11 Jun 2019 09:53 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार दिवाली से पहले सिग्नेचर ब्रिज की लाइटिंग कराने जा रही है। इससे शाम होते ही पूरा इलाका जगमग हो उठेगा। साथ ही मुख्य कैरिज वे पर वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए पुल के नीचे पार्किंग की सुविधा का भी विकास होगा। इससे पुल की खूबसूरती का लुत्फ उठाने वालों को अपना वाहन पुल पर पार्क नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने मंगलवार को प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए एक बैठक की। इसमें वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुल पर होने वाली पार्किंग की समस्या पर विचार किया गया।
अधिकारियों का कहना था कि सिग्नेचर ब्रिज को देखने के लिए आम लोग कई बार पुल पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे न सिर्फ पुल पर जाम लगता है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ब्रिज की लाइटिंग कराने के बारे में भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 15 अक्तूबर तक पुल को लाइट से सजा दिया जाए। शाम ढलते ही इससे पूरा इलाका जगमग हो जाएगा। दूसरी तरफ पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए पुल के नीचे एक पार्किंग का विकास किया जाए। इससे जिसे सिग्नेचर ब्रिज देखने वालों को सहूलियत होगी। साथ ही पुल पर आवाजाही भी सामान्य रहेगी।