{"_id":"62a0a86f52df065f046e7f95","slug":"sidhu-moose-wala-first-arrest-made-of-main-associate-of-one-of-shooters-involved-in-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moose wala Murder : पुलिस का दावा-लॉरेंस बिश्नोई ही मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड, शूटर का सहयोगी महाकाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moose wala Murder : पुलिस का दावा-लॉरेंस बिश्नोई ही मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड, शूटर का सहयोगी महाकाल गिरफ्तार
Wed, 08 Jun 2022 09:44 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 Jun 2022 09:44 PM IST
सार
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक शूटर के मुख्य सहयोगी की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में बुधवार को प्रेसवार्ता की। जिसमें आज हुई गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। हालांकि, पुलिस ने इसके अलावा अन्य किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहली बार माना है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि लॉरेंस से पूछताछ के बाद पता चला है कि काफी लंबे समय से मूसेवाला की हत्या की योजना बनाई जा रही थी। लॉरेंस से पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्याकांड में शामिल रहे पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इसी कड़ी में जांच करते हुए मंगलवार से स्पेशल सेल की टीम महाराष्ट्र के पुणे में मौजूद थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के इनपुट पर महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने बुधवार को महाकाल उर्फ सिद्देश हिरामल को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र पुलिस ने महाकाल को एक मामले में मकोका के तहत गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि महाकाल मूसेवाला हत्याकांड में शामिल एक शूटर का बेहद करीबी है। दोनों मिलकर पंजाब में साथ-साथ बड़ी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। अब महाकाल मूसेवाला हत्याकांड में अहम जानकारियां उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पंजाब में पहले हुई वारदातों को सुलझाने में कई बार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अहम भूमिका निभाई थी। मिट्ठू खेड़ा वाले दो शूटरों को भी उनकी टीम ने पकड़ा था। दिल्ली पुलिस लगातार संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। इसी के तहत पुलिस मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हत्याकांड से जुड़ी तस्वीरें सामने लाने में भी स्पेशल सेल की अहम भूमिका रही। लॉरेंस से पूछताछ के बाद पता चला कि मूसेवाला की हत्या की योजना काफी पहले तैयार कर ली गई थी। छानबीन के दौरान हत्याकांड में शामिल पांच लोगों की पहचान की गई। इसी कड़ी में जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पुणे पहुंची। वहां महाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सूचना पर महाकाल को गिरफ्तार कर लिया।
माना जा रहा है कि महाकाल की गिरफ्तारी से मूसेवाला हत्याकांड में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। जो शूटर मूसेवाला की हत्या में शामिल रहा है, वह महाकाल का बेहद करीबी है। दोनों ने पंजाब के मूंगा और यमुना नगर में मिलकर बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस भी महाकाल से पूछताछ का प्रयास कर रही है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली पुलिस ने सात मिनट में दस सवालों पर नो कमेंट्स कहा।