दिल्ली: SI ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-4 में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर द्वारा लड़की को गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
लड़की को SI की गर्लफ्रैंड बताया जा रहा है। उसकी पहचान निक्की चौहान के तौर पर हुई है। एसआई विजेंदर ने लड़की को 5 गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इतना ही नहीं एसआई ने निक्की की गोली मारकर हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। विजेंदर ने निक्की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी।
प्रेम प्रसंग को माना जा रहा वजह
एसआई की हालत फिलहाल गंभीर है और एम्स में भर्ती कराया गया है ।एसआई विजेंदर रणहौला थाने में तैनात है। विजेंदर ने गर्लफ्रैंड निक्की की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या की।
निक्की पर एक के बाद एक पांच गोली बरसाई गई। हालांकि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते एसआई ने ये कदम उठाया।
वारदात के बाद विजेंदर को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां रणहौला थाने में तैनात सब इस्पेंक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।