फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SI beaten a minor boy, Villagers attacks on police in greater noida

पुलिस ने ढाबा तोड़ा, तो लोगों ने पुलिस चौकी तोड़ दी

Fri, 27 Jun 2014 11:44 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
SI beaten a minor boy, Villagers attacks on police in greater noida
ग्रेटर नोएडा पुलिस एक बार फिर आरोपों के घेरे में आ गई है। एक दारोगा ने ढाबा मालिक से पैसे मांगे और नहीं मिलने पर एक किशोर को पुलिस चौकी उठा लाई।
विज्ञापन


वहां उसे लाठियों से पीटा गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनटीपीसी पुलिस चौकी पर जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोश देखते हुए आनन-फानन किशोर को छोड़ना पड़ा।

दारोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

चौकी में लाकर किशोर को पीट रहा था दारोगा

SI beaten a minor boy, Villagers attacks on police in greater noida

पुलिस ने बताया कि ततारपुर गांव के रहने वाले भूरा ढाबा चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात में एनटीपीसी पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा भीकम सिंह तीन सिपाहियों के साथ ढाबे पर पहुंचे।

उन्होंने ढाबे में शराब पिलाए जाने का आरोप मालिक पर लगाया और दस हजार रुपये मांगे।

रुपये नहीं मिलने पर पुलिस ने ढाबे में तोड़फोड़ की। वहां काम करने वाले मुकेश को पुलिस चौकी उठा लाई और वहां उसे बेरहमी से पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पब्लिक कूद गई चौकी में

SI beaten a minor boy, Villagers attacks on police in greater noida

इस बात की जानकारी मिलते ही सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस चौकी को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। चौकी में खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने मौके पर ग्रामीणों को समझाकर हटाया। इसके बाद मुकेश को छोड़ दिया गया।

शिकायत के बाद दारोगा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। एसपी देहात बृजेश कुमार का कहना है कि जांच का जिम्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी दादरी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed