फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SI accused of molestation nabbed with the help of broken car glass

नाम है पुनीत और करता था पाप ...कार के टूटे शीशे से पकड़ा गया छेड़छाड़ का आरोपी एसआई

Mon, 26 Oct 2020 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
SI accused of molestation nabbed with the help of broken car glass
घटना का वीडियो... - फोटो : amar ujala

द्वारका में आरोपी एसआई पुनीत ग्रेवाल जब एक महिला से अश्लील हरकतें कर रहा था तो उसने पत्थर मारकर आरोपी की कार के आगे का शीशा तोड़ दिया था। सीसीटीवी फुटेज व कार के टूटे शीशे के आधार पर पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। 2011 बैच के एसआई पुनीत आरोपी जनकपुरी से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने द्वारका जाता था। आरोपी जिस जगह वारदात करता था वहां खुला स्थान है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई ने चार महिलाओं/युवतियों के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा उसने एक किशोरी से भी छेड़छाड़ की थी। कुछ महिलाओं ने तो अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि आरोपी उनके सामने कपड़े उतार दिए। आरोपी जिस बिना नंबर की कार से वह वारदात करने जाता था वह उसकी पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है। आरोपी ने कार का शीशा रोहिणी में बदलवाया था। पुलिस रोहिणी तक पहुंच गई। पुलिस ने टूटे हुए शीशे को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने इन वारदातों को गंभीरता से लिया और सुबह व शाम के समय द्वारका के प्रमुख मार्गों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। आरोपी का कहना है कि उसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा पर पुलिस आयुक्त ने भी किया था ट्वीट
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को ट्वीट किया था कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध में 30 प्रतिशत की कमी आई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी यूनिटें काम कर रही है।


एसआई बनने से पहले शिक्षक था आरोपी पुनीत
वर्ष 2010 में विकासपुरी स्थित सर्वोदय विद्यालय में शिक्षक था। वर्ष 2009 में उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी भी टीचर है। वर्ष 2011 में एसआई के तौर पर भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली तैनाती भरत नगर थाने में हुई थी। इसके बाद अशोक विहार, रानीबाग, स्वरूप नगर, अमन विहार, शाहबाद डेयरी, पीसीआर यूनिट व स्पेशल सेल में तैनात रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed