फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shown fraud tax receiving and distributed 30 lakh for appraisal

फर्जी टैक्स वसूली दिखाकर बांटा 30 लाख का प्रोत्साहन

Wed, 16 Jul 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Jul 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
Shown fraud tax receiving and distributed 30 lakh for appraisal

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता फरहाद सूरी ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का फर्जी तौर पर लक्ष्य पूरा दिखाकर 50 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को करीब 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि बांटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


फरहाद सूरी ने सिविक सेंटर में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गत वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं होने के बावजूद 52 अधिकारियों व कर्मचारियों को एक माह का वेतन 30 लाख रुपये प्रोत्साहन के तौर पर दे दिया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने गड़बड़ करके मुख्यालय स्तर पर आई टैक्स की रकम को चारों जोन की राशि बताकर लक्ष्य से अधिक वसूली करार दे दी। साथ ही मुख्यालय व सभी जोन में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद अतिरिक्त आयुक्त किरण डबराल ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयुक्त को पत्र लिखा था, लेकिन आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।


डेढ़ वर्ष बाद जब सोमवार को सदन की बैठक में उन्होंने इस संबंध में अल्पकालिक प्रश्न उठाया तो आयुक्त ने जांच सतर्कता विभाग को सौंप दी। फरहाद सूरी ने आयुक्त और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और प्रोत्साहन राशि की वसूली करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed