दिल्ली में रहने वालों को पानी चाहिए तो पहले पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टी स्टोरी फ्लैटों में रहने वाले लोग अब दिल्ली जल बोर्ड से अलग-अलग पानी का कनेक्शन ले सकेंगे। अब उन्हें दिल्ली सरकार के पानी पर दी जाने वाली सब्सिडी का भी फायदा मिलेगा।
क्योंकि अब दस मंजिल वाले फ्लैटों में भी अलग-अलग पानी का कनेक्शन मिल जाएगा। दिल्ली जलबोर्ड ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि एक संपत्ति में पानी के कनेक्शन की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है।
यानी एक ही संपत्ति में अगर दस परिवार अलग-अलग मंजिल पर रहता है तो वह अपना अलग से पानी का कनेक्शन ले सकता है। किराये में रहने वाले लोगों को अब मकान मालिक भी गुमराह नहीं करेंगे कि उनके लिए अलग से पानी का कनेक्शन नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में अब किराये के मकान में रहने वालों को भी सब्सिडी का फायदा मिल सकता है।
उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जाए इस वजह से उठाया कदम
दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता लंबे समय से पानी के कनेक्शन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जलबोर्ड का उद्देश्य है कि मल्टी स्टोरी फ्लैटों में रहने वाले उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जाए।
इस फैसले से जलबोर्ड अधिक उपभोक्ताओं को अपने जलतंत्र में ला सकेगा और गैर राजस्व जल में भी कमी आएगी। हालांकि इसका फायदा तभी मिलेगा जब ऊपरी मंजिलों पर पानी की आपूर्ति के लिए बूस्टिंग के प्रबंधन के साथ एक भूमिगत जल टैंक हो। क्योंकि जलबोर्ड बल्क वाटर कनक्शन देगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बहुत सारी ऐसी संपत्तियां हैं, जो मल्टी स्टोरी फ्लैटों में बदल चुकी हैं। इसमें 6 से ज्यादा कनेक्शनों की जरूरत होती है और भूमिगत टैंक का कोई प्रावधान नहीं होता है। ऐसे व्यक्तिगत फ्लैटों के मालिकों ने पानी के कनेक्शन ले लिए हैं और दिल्ली जल बोर्ड के पास इनके पानी के कनेक्शनों के नियमन का आवेदन लंबित है।