फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shopkeepers deny to take 10 rupees coin from customers

दुकानदारों ने दस के सिक्के लेने से किया इंकार

Sat, 19 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 19 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
shopkeepers deny to take 10 rupees coin  from customers
डेमो - फोटो : demo pic

तावड़ू में पिछले कुछ दिनों से दुकानदार एंव व्यापारियों द्वारा दस रुपये के सिक्कों को लेने से मना करने से खुलेआम भारतीय मुद्रा का अपमान किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया है। जिसकी कई लोगों द्वारा चौकी प्रभारी व एसबीआई बैंक मनैजर  तावडू से इस सबन्ध में शिकायत की गई  है।

विज्ञापन


मनैजर ने कहा की यह भारतीय मुद्रा एवं  सरकार के आदेशों की अवहेलना  है। मनैजर ने चेतावनी देते हुए कहा की मना ऐसे लोगों के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मनैजर ने चौकी प्रभारी को इस मामले की शिकायत कर ऐसे दुकानदारों के विरूद्व कार्रवाई की फरियाद की है।
विज्ञापन


एसबीआई के मैनेजर योगेश कुमार तावडू ने बताया की शुक्रवार को कैश की कमी के चलते कुछ उपभोक्ताओं को दस दस रूपये के दो हजार सिक्के दिए गए थे। जिन्हें दुकानदारों ने लेने से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत परेशान लोगों ने उनसे की। मामला सज्ञान में आने के बाद मनैजर ने चौकी प्रभारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनैजर का कहना है की यह भारतीय मुद्रा का अपमान एंव दण्ड़नीय अपराध है। उन्होंने बताया की एक ,दो ,पाँच और  दस के सिक्के चलन से बाहर नहीं है। भारतीय मुद्रा अधिनियम के तहत दस रुपए का सिक्का मान्य है। कोई लेने में आनाकानी करता है, तो तत्काल उसकी शिकायत बैंक या पुलिस को दें ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके।

आमिर व मुनाशिफ  आदि उपभोक्तओं ने दो हजार के सिक्के दिखाते हुए कहा की एसबीआई से उन्हें शुक्रवार को दस दस रूपये के दो हजार रूपये के सिक्के दिए गए। जब वह बाजार में दुकानदारों को उन्हें देने लगे तो वह आनाकानी करने लगे। परेशान लोगों ने बैंक मनैजर को इस स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद परेशान लोग उनको चलाये पाए।

चौकी प्रभारी रोहतास कुमार तावडू से  बात हुए तो उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक मैनेजर की तरफ उन्हें दुकानदारों द्वारा सिक्के नहीं लेने की शिकायत मिली है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के आदेशों की खुलेआम अवहेलना है।


अगर कोई दस का सिक्का लेने से मना करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय मुद्रा के अपमान का मामला दर्ज किया जा सकता है। कोई सिक्के न लेने की शिकायत पुलिस में करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की मना करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed