Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aditya won silver in the 5000m race walk

Delhi NCR News: 5000 मीटर रेस वॉक में आदित्य ने जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
--21 मिनट 45.49 सेकंड में पूरी की स्पर्धा, स्कूल में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित
विज्ञापन


नई दिल्ली। नजफगढ़ के एथलीट आदित्य डांगी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित 70वीं स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आदित्य ने अंडर-17 बालक वर्ग की 5000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह दूरी 21 मिनट 45.49 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया।


आदित्य की इस उपलब्धि पर गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-3, नजफगढ़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए सम्मानित किया। कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया गया। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय एथलेटिक्स कोच नवीन दलाल के मार्गदर्शन, स्कूल के सहयोग और नजफगढ़ स्टेडियम में किए गए निरंतर अभ्यास को दिया। प्रतियोगिता के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की थी। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी एथलेटिक्स में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed