फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shocking news for congress after tomar left the party

तोमर के बाद कांग्रेस को लगने वाला है एक और बड़ा झटका!

Tue, 08 Apr 2014 02:51 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
shocking news for congress after tomar left the party

पार्टी पदाधिकारियों के पलायन के चलते संकट के दौर से गुजर रही कांग्रेस में एक बार फिर सोमवार को खलबली मच गई, जब कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा के बीजेपी में शामिल होने की झूठी अफवाह राजनीतिक गलियारों में गूंजी।

विज्ञापन


काग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रमेश चंद तोमर के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद गौतमबुद्घ नगर में चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है।

एक सदमे से कांग्रेस उबर भी नहीं पाई है कि महानगर अध्यक्ष के बीजेपी में शामिल होने की खबर ने उसे और हिला दिया।

फेसबुक पर दी सफाई

shocking news for congress after tomar left the party

सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा के भाजपा में शामिल होने की खबर राजनीतिक गलियारों से उठी। लेकिन दोपहर होते-होते ये झूठी अफवाह साबित हुई।

इसकी जानकारी होते ही कृपाराम ने फेसबुक पर आकर खंडन किया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि भाजपा के कार्यालय से चुनाव में लाभ लेने के लिए साजिशन निराधार खबर फैलाई जा रही है।

इस खबर के माध्यम से उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है। कांग्रेस के प्रति मेरी निष्ठा और आनेवाला वक्त साजिशकर्ता को मुंहतोड़ जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसने ‌फैलाई ये झूठी खबर?

shocking news for congress after tomar left the party

कृपाराम शर्मा ने बताया कि दोपहर बाद उनके पास कार्यकर्ताओं के फोन आने लगे। परेशान कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की अफवाहों के बारे में बताया।

इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर इसका खंडन किया, साथ ही शीर्ष नेतृत्व को झूठी अफवाहों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि साजिशन उनके राजनीतिक जीवन पर विराम लगाने के लिए विरोधी इस तरह की झूठी खबर फैला रहे हैं।

कृपाराम ने कांग्रेस समर्थकों से भ्रमित न होने और एकजुटता बनाए रखने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed