फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shocked not, their rate of every hospital in the investigation of dengue.

चौक गए ना, डेंगू की जांच में हर अस्पताल के अपने रेट

Mon, 21 Sep 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 21 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shocked not, their rate of every hospital in the investigation of dengue.
दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का डंग जहां कहर बरपा रहा है, वहीं डॉक्टर और निजी पैथोलॉजी लैब इस ‘डेंगू सीजन’ को भुनाने में लगे हैं। डेंगू की जांच के सबके अपने अपने रेट हैं।
विज्ञापन


हालत यह है कि दिल्ली और यूपी का प्रवेशद्वार गाजियाबाद भले ही एक दूसरे से सटे हों, मगर दिल्ली के मुकाबले गाजियाबाद में डेंगू की जांच कराना महंगा है। कई टेस्ट के रेट तो यहां दोगुने से भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन


डेंगू की जांच के लिए दिल्ली सरकार की तर्ज पर गाजियाबाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी डेंगू की सस्ती जांच के लिए आईएमए से अपील की थी।

इसके बाद भी आईएमए द्वारा डेंगू टेस्ट के लिए जो रेट तय किए गए हैं, वह अभी भी दिल्ली के मुकाबले अधिक हैं। जबकि ऐसे अस्पताल और लैब संचालक भी हैं, जो मनचाही रकम टेस्ट के नाम पर वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू का प्रकोप बढ़ने से पिछले दिनों दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा डेंगू के दोनों तरह के टेस्ट एनएस-1 एंटीजन और डेंगू एंटीबॉडी के लिए 600 से अधिक पैसा वसूलने पर कार्रवाई की बात कही है।

इसके बाद गाजियाबाद में भी सीएमओ ने 600 रुपये में डेंगू का टेस्ट करने की अपील की थी।  दिल्ली में डेंगू के दोनों टेस्ट के लिए 600 रुपये तय किए गए हैं(


वहीं गाजियाबाद आईएमए ने एनएस-1 का रेट 800, आईजीएम का 500 और आईजीजी का भी 500 रुपये तय किया है। केवल प्लेटलेट्स काउंट का टेस्ट दिल्ली में 50 रुपये तो गाजियाबाद में यह 100 रुपये तय किया गया है।

गाजियाबाद में लैब के टेस्ट
दीवान डायग्नोस्टिक लैब
एनएस-1 800
आईजीएम 500
आईजीजी 500
प्लेटलेट्स 100

रामा पैथलेब
एनएस-1 800
आईजीएम 500
आईजीजी 500
प्लेटलेट्स 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed