फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shobha Yatra completed in Jahangirpuri amid heavy security arrangements area turned into a cantonment

Hanuman Jayanti: सुरक्षा के भारी इंतजाम के बीच जहांगीरपुरी में निकली शोभा यात्रा, छावनी में तब्दील रहा इलाका

Thu, 06 Apr 2023 06:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Apr 2023 06:13 PM IST
सार

दो हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। पुलिस ने केवल 200 मीटर तक ही यात्रा निकालने की अनुमति दी थी। यात्रा के दौरान पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे साथ ही ड्रोन से भी शोभा यात्रा पर नजर रखी गई। 

विज्ञापन
Shobha Yatra completed in Jahangirpuri amid heavy security arrangements area turned into a cantonment
जहांगीरपुरी में निकली शांतिपूर्ण शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी मौजूदगी में गुरुवार को जहांगीरपुरी इलाके में शोभा यात्रा निकाली गई। सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने इस इलाके में दो सौ मीटर तक ही दो रूटों पर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी। शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए संवेदनशील इलाके में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा इलाके में दंगा नियंत्रण वाहन भी तैनात किए गए। उस इलाके में लोगों को गली से बाहर निकालने से मना किया गया और कुछ गेटों पर ताले लगाए गए। भाजपा नेता कपिल मिश्रा के यात्रा में पहुंचने की घोषणा के बाद पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कपिल मिश्रा से बात की और उनको शांतिपूर्वक शोभा यात्रा में शामिल होने की इजाजत भी दी।

विज्ञापन

इससे पहले चार अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने इस इलाके में शोभा यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। बुधवार को आयोजकों हिंदू वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली पुलिस के पत्र लिखकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने दो रूटों पर दो सौ मीटर तक ही शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी। शोभा यात्रा को एस ब्लॉक जहांगीरपुरी से जहांगीरपुरी थाना के पास और ई ब्लॉक से कुशल चौक तक अनुमति दी गई। इससे आगे मस्जिद रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और आगे जाने की इजाजत किसी को भी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही शोभा यात्रा में शामिल होने वाले लोग जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के पास पहुंचने शुरू हो गए। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले लोग अपने हाथों में केशरिया पताका लेकर जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। हिंदू वाहिनी के आयोजक जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान में पूजा पाठ करने के बाद दोपहर में शोभा यात्रा शुरू की। इन्हें एस ब्लॉक से जहांगीरपुरी थाने तक दो सौ मीटर जाने की अनुमति दी गई थी। इस दौरान पूरे रूट के दोनों तरफ दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान को तैनात थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो हिंदू संगठन को यहां शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है। एक संगठन में करीब दो सौ और दूसरे संगठन को करीब पांच सौ लोगों को यात्रा में शामिल करने की इजाजत दी गई। शोभा यात्रा में शामिल लोग नाचते गाते और जयकारा करते हुए यात्रा संपन्न की।

विज्ञापन

दोपहर दो बजे से विश्व हिंदू परिषद के आयोजकों ने ई ब्लॉक जहांगीरपुरी में जमा हुए और फिर पूजा पाठ करने के बाद कुशल चौक तक शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग ने जय श्रीराम के नारे लगाए और नाचते गाते कुशल चौक पर पहुंचे। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग की थी। जिसके आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। यात्रा के पूरे रास्ते में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात थे। पुलिसकर्मी घरों के छतों से भी सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मीना खुद सुरक्षा बल के साथ यात्रा में चल रहे थे।

यात्रा के दौरान छावनी में तब्दील हो गया जहांगीरपुरी
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि आयोजकों की सलाह पर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के इंतजाम कर यह सुनिश्चित कर रही है कि इलाके में अमन चैन बरकरार रहे। पुलिस जहांगीरपुरी के संवेदनशील इलाके में ड्रोन और सीसीटीवी से लोगों पर निगरानी रख रही है। वहीं उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मीना ने बताया कि जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के साथ साथ अर्धसैनिक बल के चार कंपनियों को तैनात किया गया। हर स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद लिया जा रहा है।

सी ब्लॉक के लोगों को गलियों में किया गया बंद
शोभा यात्रा को लेकर सी ब्लॉक में रहने वाले लोगों को गलियों में ही रहने को कहा गया। इसी ब्लॉक में पिछले साल शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। दिल्ली पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए सी ब्लॉक के सभी गेटों पर ताला लगा दिया। पिछले साल हिंसा को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर ली। यहां लॉकडाउन के हालात थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के मददेनजर बुधवार को कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गई और उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि यात्रा के दौरान लोग यहां से बाहर न निकलें।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के जहांगीरपुरी पहुंचने से पुलिस हुई सतर्क
भाजपा नेता कपिल मिश्रा के जहांगीरपुरी पहुंचने की घोषणा से पुलिस सतर्क हो गई। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि वह शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए जहांगीरपुरी जा रहे हैं। पिछले साल की हिंसा को देखते हुए पुलिस ने कपिल मिश्रा को रोका। पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत की। बाद में वह जहांगीरपुरी पहुंचे और यात्रा में शामिल हुए। कपिल मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और यात्रा हो रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस बधाई के पात्र हैं। वह भी यात्रा में पुलिस की दी हुई मर्यादा का पालन करेंगे।

जहांगीरपुरी में पिछले साल हुई थी हिंसा
जहांगीरपुरी में पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर बवाल हुआ था। इस इलाके से शोभा यात्रा निकल रही थी इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उसपर पथराव कर दिया था। जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। इसमें आठ पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल हो गए थे। उस दौरान पुलिस ने शोभा यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed