{"_id":"58e5ee3b4f1c1b41485b5a56","slug":"shiv-statue-established-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या आपने देखा है डेढ़ टन वजनी ये शिवलिंग जिसकी ऊंचाई है साढ़े पांच फीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या आपने देखा है डेढ़ टन वजनी ये शिवलिंग जिसकी ऊंचाई है साढ़े पांच फीट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांतलोक फेस वन ई- ब्लॉक स्थित सांई का आंगन में बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. सत्पथी ने साढ़े पांच फीट लंबे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन
राम नवमी के दिन भव्य समारोह में उन्होंने यहां महाशिवलिंग स्थापित किया। मंगला चरण और गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ डॉ. सत्पथी ने महाशिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन
एक ही पत्थर को तराश कर बना है ये शिवलिंग
इस दौरान आंगन के बच्चों ने महा मृत्युंजय मंत्र का जाप किया। वहीं 108 घटों में जल भर के शिवलिंग का महाभिषेक किया गया। 31 मार्च को शिवलिंग को मंदिर में लाया गया।
इस महाशिवलिंग की एक विशेषता है कि यह एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया है, जिसका वजन लगभग डेढ़ टन और ऊंचाई साढ़े पांच फीट है। इस महा समारोह में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस अरूण मिश्रा भी मौजूद रहे। पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
इस महाशिवलिंग की एक विशेषता है कि यह एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया है, जिसका वजन लगभग डेढ़ टन और ऊंचाई साढ़े पांच फीट है। इस महा समारोह में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस अरूण मिश्रा भी मौजूद रहे। पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।