फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shia community will march to delhi, congress in problem

कांग्रेस के खिलाफ शिया समुदाय का मार्च

Tue, 08 Apr 2014 05:37 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
shia community will march to delhi, congress in problem
शिया समुदाय और अंजुमन-ए-हैदरी ने मंगलवार को दिल्ली-यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से 11 मूर्ति तक मार्च का ऐलान किया है। कर्बला विवाद को लेकर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की अगुवाई में लोग पैदल या अपने वाहनों से मार्च करेंगे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अगर उनको 11 मूर्ति जाने से रोका गया तो वे शांतिपूर्वक गिरफ्तारी भी देंगे।

अंजुमन-ए-हैदरी के मुताबिक, कांग्रेस ने एक सप्ताह में कर्बला विवाद सुलझाने का अपना वादा पूरा नहीं किया, इसलिए वे मार्च के दौरान कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान भी करेंगे।
विज्ञापन

सोनिया ने किया था वादा

shia community will march to delhi, congress in problem

धर्मगुरु ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के राज्यों से समुदाय के लोगों को यहां पहुंचने के लिए कहा है।

अंजुमन-ए-हैदरी के बहादुर अब्बास ने बताया कि 29 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मौलाना कल्बे जव्वाद से वादा किया था कि वह हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार एक सप्ताह के भीतर करबला विवाद को सुलझवा देंगी, लेकिन समय बीतने के बाद भी मामला वैसा ही है।

लिहाजा मौलाना कल्बे जव्वाद ने शिया समुदाय के उलेमा, मौलाना व अन्य लोगों से राजधानी में जुटने का आह्वान किया है।

गांधी जी से जोड़ा आंदोलन का कनेक्‍शन

shia community will march to delhi, congress in problem

मौलाना ने फैसला किया है कि जिस तरह बापू ने डांडी मार्च कर नमक कानून तोड़ा था। उसी तरह वे अपनी मांगों को मंगवाने के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर सरकार को संदेश देंगे।

बहादुर अब्बास ने बताया कि 11 मूर्ति तक मार्च को इसलिए चुना गया है क्योंकि 11 मूर्ति बापू के डांडी मार्च का प्रतीक है। मार्च में जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के भाई याहया बुखारी भी शिरकत कर सकते हैं। वहीं, प्रदर्शन के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस यूपी बॉर्डर पर तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed